गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, निर्माण और विकास कार्य एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गुना रेलवे स्टेशन का 26 जुलाई को डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से गुना पहुंचे डीआरएम में निर्माण और विकास कार्यों की स्थिति देखी, गुणवत्ता की जानकारी ली। स्टेशन पर साफ सफाई, यात्री सुविधा, सुरक्षा, ट्रेनो का परिचालन की जानकारी ली। बता दे गुना रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है।