सिसई: नागफनी में सरना समाज के लोगों ने मनाया सरहुल मिलन समारोह
Sisai, Gumla | Mar 27, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी गांव में बुधवार को सरना समाज के लोगों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर सरहुल मिलन समारोह मनाया। इसके अंतर्गत ग्रामीणों ने बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य संगीत करते हुए सरहुल मिलन समारोह का आनंद लिया और सरना समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ चढ़कर हिस्सा लिया।