मांझी: मांझी सीएचसी की लचर व्यवस्था पर भड़के प्रमुख प्रतिनिधि, प्रभारी पर उठे सवाल
Manjhi, Saran | May 22, 2026 मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार भड़क उठे और जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। इलाज कराने पहुंचे एक मरीज को समय पर उपचार नहीं मिला जिससे नाराज होकर उसने प्रतिनिधि को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। मौके की जानकारी मिलते ही राजेश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन की कड़ी क्लास लगा दी।