बरेली: शराब दुकानों पर औचक छापेमारी, अवैध बिक्री पर कसा गया शिकंजा
बरेली में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। विदेशी मदिरा के स्टॉक, लेबल, सील और QR कोड की जांच हुई। विक्रेताओं को CCTV चालू रखने, MRP पर बिक्री और POS मशीन से लेन-देन के निर्देश दिए गए। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।