बदायूं: नंगला सालार गांव में खेत की भराई करने गए युवक ने खेत के पास नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के नंगला सालार गांव का रहने वाला 28 वर्षीय अगरपाल पुत्र बालिस्टर गुरूवार को अपने खेत पर पानी की भराई करने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसे ढूंढने खेत पर गए। जहां पर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर अगर पाल का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अगर पल के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।