छतरपुर में बुजुर्ग महिलाओं को ठगने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाने के पास दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने गायब कर दिए। इसी दिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ ऐसा ही कृत्य किया गया।वही इस मामले पर आज 08 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी विस्तृत जानकारी दी है।