पिसावा क्षेत्र के राऊपुर में बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों का धरना 28 वें दिन भी जारी रहा। गांव के समीप प्रस्तावित प्रोजेक्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान लगातार तंबू-टेंट के सहारे डटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।