मंझनपुर: सेहिया आमद करारी में सरिया चोरी कर भाग रहा चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेहिया आमद करारी स्थित याहिया डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार को सुबह लगभग 7 बजे सरिया चोरी कर फरार हो रहे एक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर के कब्जे से एक चोरी की साइकिल भी बरामद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।