बहोरीबंद: बचैया में सजेगी रात्रि चौपाल, कलेक्टर आशीष तिवारी करेंगे जनसंवाद
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बचैया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशीष तिवारी करेंगे। गुरुवार, 18 जून को विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बचैया में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।