पांडू: पंचायत सचिवालय में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिल रही सुविधा, डाकघर की बचत योजनाओं से जुड़ने की अपील
Pandu, Palamu | Jun 14, 2026 पांडू प्रखंड के मुसीखाप पंचायत सचिवालय स्थित मुसीखाप उप डाकघर द्वारा ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क खाता खोलने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों के पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (POSB) खाते बिना किसी शुल्क के खोले जा रहे हैं।