शिकोहाबाद: छीछामई के पास लोहिया पुल पर नहाते समय किशोर नहर में डूबा, चार दोस्तों को सकुशल निकाला गया, गोताखोर कर रहे तलाश
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव छीछामई के पास लोहिया पुल पर अपने चार दोस्तांे के साथ नहर में नहाने के लिए आया किशोर चारों दोस्तों संग तेज बहाव के चलते डूब गया। चार बच्चों को नहर से बाहर निकाल लिया गया। जबकि डूबे हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगरा से गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया है।