होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CM ने नीट परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से नीट परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और कुशल प्रबंधन के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। यह परीक्षा 21 जून को मध्यप्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी।