चौरीचौरा: बेटे से मिलकर दिल्ली से लौट रहे चौरीचौरा के व्यापारी की उन्नाव में हुई मौत
उन्नाव में मंगलवार की भोर में बस पलटने से नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 16 निवासी व्यापारी सुरेश जायसवाल (48) पुत्र राम आधार की मौत हो गई। वह दिल्ली से अपने एक बेटे से मिलकर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना आते ही व्यापारी के घर कोहराम मच गया।मृतक सुरेश जायसवाल के भाई रमेश जायसवाल ने बताया कि सुरेश जायसवाल का लड़का अभिषेक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है