नागदा: सूने मकान में चोरी: बदमाश ₹1.5 लाख नकद और 2 किलो चांदी ले उड़े, परिवार शादी में गया था
Nagda, Ujjain | May 10, 2026 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के तीन ताले तोड़कर भीतर घुसे और घर में रखा करीब 1 लाख 50 हजार रुपए नकद तथा लगभग 2 किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर