थरथरी थाना क्षेत्र के सलेपुर गांव में गोतिया के बीच हुए विवाद में मारपीट हुआ जिससे एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी सलेपुर गांव निवासी बिजिन्दर यादव का पुत्र गौतम कुमार है। जख्मी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। सोमवार की दोपहर 3 बजे परिवार के लोगों ने बताया गांव में रामलीला हो रहा था युवक अपने दरबाजा के पास खड़ा था उसी दौरान गोतिया के द्वारा मारपीट किया।