मोतिहारी: जिले की दरपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत तामिला किया इश्तिहार
जिले के दरपा थाना अंतर्गत हुए हर्ष फायरिंग मामले में अभियुक्त के घर पर पुलिस ने इश्तिहार का विधिवत तामिला किया। दरपा थाना पुलिस के द्वारा न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को हर्ष फायरिंग कांड मे फरार अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार का विधिवत तामिला किया गया। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शनिवार की रात्रि 8:22 पर दी गई।