मोतिहारी: अरेराज के हरदिया चौक समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार की हुई मौत
अरेराज नगर पंचायत के हरदिया चौक समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना शनिवार रात्रि की है,जहां नगर पंचायत के न्यू कॉलोनी निवासी लाल बाबू साह हरदिया चौक के समीप अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक से ठोकर लग गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले मे थानाध्यक्ष विभा