मोतिहारी: जिले के जसौली गांव के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक
पूर्वी चंपारण जिले के जसौली गांव में पट्टी सोना देवी सुंदर देवी मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जहां शनिवार के रोज भाजपा के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे। ऐसे में उनके द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। साथ ही उपस्थित गांव के लोगों से मुलाकात किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए मंगल कामना किया।