दरभंगा: पटना में आंदोलन कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दरभंगा में कैंडल मार्च
BPSC TRE 4 के अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज और छात्र नेता दिलीप कुमार समेत दो अन्य छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में आज छात्रों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह कैंडल मार्च आज शाम 5 बजे अल्लपट्टी गुमटी के नीचे इन्द्रकालोनी रोड से शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होकर अपने विरोध को दर्ज कराएंगे।