अरथूना: सरेड़ी बड़ी में वीबी जीरामजी के कार्यों का लोकपाल ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्राम पंचायत सरेडी बडी में मे मंगलवार को लोकपाल प्रमोद शाह ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार लोकपाल ने नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य एवं पौधशाला निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं कार्यो में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।