सिरमौर: रीवा एसपी ने दर्जनों थाना और चौकी प्रभारियों का किया तबादला, सिरमौर थाने की कमान संभालेंगे निरीक्षक जेपी पटेल
Sirmour, Rewa | Oct 6, 2024 रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जिले के दर्जनों थाना और चौकी प्रभारियों का फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना का दिनांक 4 अक्टूबर को आदेश जारी किए हैं। जिसमे कोतवाली थाने में पदस्थ रहे जेपी पटेल को सिरमौर थाने की कमान सौंपी गई है जिसके स्थानांतरण होने से सिरमौर क्षेत्र वासियो में खुशी का माहौल है बता दे कि निरीक्षक जेपी पटेल जहा भी थे बेहतरीन कार्य किये थे।