कर्वी: चित्रकूट में पति-पत्नी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट के कर्वी नगर में पति-पत्नी का आपसी विवाद बीच सड़क पर मारपीट में बदल गया। सीतापुर चौराहे पर हुई घटना का वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों हाथापाई करते दिख रहे हैं, जबकि उनकी मासूम बच्ची मां को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है। भीड़ भी जुटी।