गोरखपुर: ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर साधा निशाना
जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित विकास परियोजना के विरोध में एक बड़ा कदम उठाते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है।इस अभियान का उद्देश्य ग्रेट निकोबार को "कॉर्पोरेट लूट" से बचाना और पर्यावरण की रक्षा करना है।कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की इस परियोजना को विनाशकारी बताया है।और इस परियोजना को पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बताया।