सीतापुर: कैहमारा में झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेकर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के कैहमारा गांव में रहने वाली एक महिला ने झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेकर खा ली थी। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई मामले में मृतक महिला के शव को परिवार वाले जिला अस्पताल से लेकर चले गए है।