बालोद: ईवी गार्बेज रिक्शा की खरीदी पर उठे सवालों के बीच प्रशासन ने दी सफाई, कहा- जेम पोर्टल से नियमों के तहत हुई खरीदी
Balod, Balod | Jul 8, 2026 ग्राम पंचायतों के लिए खरीदे गए ईवी गार्बेज रिक्शा और ईवी लोडर वाहनों की खरीदी को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है। प्रशासन का दावा है कि सभी वाहनों की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी पारदर्शिता और शासन के वित्तीय नियमों का पालन करते हुए न्यूनतम (एल-1) दर पर की गई है।