मनरेगा बचाओ अभियान के जिला प्रभारी अशोक चांदना ने सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मजदूरों को दो किस्तों में भुगतान को परेशानी भरा बताया और मनरेगा को मजबूत करने की मांग की। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मजदूर हित में संघर्ष जारी रखने की बात कही।