बल्ह: नगर परिषद नेरचौक के मनोनीत पार्षद श्याम लाल ने नगर परिषद कार्यालय नेरचौक में ली शपथ
Balh, Mandi | Aug 28, 2024 नगर परिषद नेरचौक कार्यालय में एसडीएम बल्ह विशाल शर्मा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। भंगरोटू के श्याम लाल ने मनोनीत पार्षद के रूप में शपथ ली। उन्हें मनोनीत पार्षद बनाने की अधिसूचना 29 जुलाई को हुई थी। बुधवार को श्याम लाल ने अपनी इस ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का आभार व्यक्त किया।