चूरू: सायबर पुलिस ने ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, पासबुक, एटीएम कार्ड आदि बरामद किए
Churu, Churu | Jul 23, 2026 चूरू की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों रुपये के अवैध लेनदेन के मामले में गिरफ्तार आरोपी समीर खान उर्फ चिकू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।