पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने नंदेवाली ढाणी में गुरविंदर सिंह के मकान से 600 अवैध नशीली टैबलेट की बरामदगी की
गोलूवाला पुलिस ने नंदेवाली ढाणी के मकान से 600 नशीली टैबलेट बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।पुलिस ने आज शुक्रवार को बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नंदेवाली ढाणी स्थित एक मकान से पुलिस निरीक्षक तेजवंत सिंह ने 600 अवैध नशीली टैबलेट बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।