बड़वानी: पानसेमल पुलिस ने लंबे समय से फरार गुंडा बदमाश को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
पानसेमल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे सूचीबद्ध गुंडा बदमाश पराग पिता देवेन्द्र सोनी निवासी भोई प्लांट पानसेमल को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध खेतिया न्यायालय के प्रकरण 10/2020 अंतर्गत धारा 294, 323, 506, 34 भादवि में मामला दर्ज था, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।