मखदुमपुर: मखदुमपुर में ट्राईसाइकिल के लिए भटक रहा दिव्यांग नीतीश, अब भगवान का सहारा
मखदुमपुर आदर्श नगर मोहल्ले निवासी 75 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग नीतीश शर्मा वर्षों से ट्राईसाइकिल के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक उसे यह सुविधा नहीं मिल सकी। मंगलवार के गईं 10 बजे दिव्यांग पेंशन की राशि निकालने बाजार पहुंचे नीतीश को घुटनों और हाथों के सहारे सड़क पर रेंगते देख आमजनों की आँखे नम हो गए।