शोक के साए में सहरावत पाल का चुनाव! प्रधान पद के चुनाव की नई तारीख की मांग तेज
.
.
सहरावत पाल के प्रधान का चुनाव स्थगित करने की मांग
सहरावत पाल के प्रधान पद का चुनाव आज होना था, लेकिन पाल के कई गांवों में हुई मौतों और शोक के माहौल को देखते हुए चुनाव स्थगित करने की मांग उठी है।
गहलब गांव के बड़े मंदिर पर आज भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं सहरावत खाप हरियाणा के प्रदेश प्रधान सहजराम के घर शोक सभा भी आयोजित हुई। करीब 9 दिन पहले उनके भतीजे का निधन हुआ था। इसके अलावा सहरावत पाल के कई अन्य गांवों में भी मौतें हुई हैं।
पाल के लोगों का कहना है कि मौजूदा समय में कई परिवारों में शोक का माहौल है, ऐसे में प्रधान पद का चुनाव स्थगित किया जाना उचित रहेगा। लोगों ने चुनाव की नई तारीख जल्द घोषित करने की मांग की है।
#SehrawatPal #PradhanElection #HaryanaNews #PalwalNews #haryanavoicepalwalnewstoday
Palwal, Palwal | Aug 23, 2026