सिमडेगा: आनंद भवन में परशुराम जयंती पर छह दिवसीय प्रतियोगिता शुरू
सिमडेगा के आनंद भवन में सोमवार शाम 7 बजे भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में छः दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भजन, भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, जिनमें बच्चे, युवा व महिलाएं भाग ले रहे हैं। मुख्य समारोह 19 अप्रैल को होगा।