महसी: बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, छात्रों ने दिया शिक्षा का संदेश
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा , प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के बच्चों ने सहभागिता की। बच्चों ने नारों के माध्यम से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया