खंडवा नगर: खंडवा में पारा 43.1 डिग्री, 11 साल में चौथी बार ऐसी गर्मी, धूल के बवंडर उठे
खंडवा | अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी का असर तेज हो गया है। अब धूप झुलसाने लगी है। सीजन में पहली बार तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अब दिन के साथ ही रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर में खंडवा भी शामिल रहा। दोपहर में 20 से 22 किमी की रफ्तार गर्म हवा भी चली।