कैराना: कैराना नगरपालिका के 28 वार्डों में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ
Kairana, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार को नगरपालिका व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम चरण की जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शिवाजी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संकलन और कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। बताया जाता है कि नगरपालिका के 28 वार्डों में जनगणना का कार्य 198 प्रगणकों द्वारा किया जाएगा।