झारखंड से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली।
रूपी सोरेन लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उन्हें ब्रेन और किडनी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं।
रूपी सोरेन दिशोम गुरु एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी थीं।
उनके निधन की खबर से सोरेन परिवार, झामुमो समर्थकों और पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
PNA NEWS INDIA की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#HemantSoren #RupiSoren #ShibuSoren #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiNews #BreakingNews #PNAnewsIndia #JMM #RIP
Dhanwar, Giridih | Oct 7, 2026