हाथरस: गांव कछपुरा में एक युवक को लगा बिजली का करंट, बिगड़ी हालत में परिजन लाए जिला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा में एक युवक करन पुत्र सत्यवीर को बिजली का करंट लग गया। बिजली का करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन मे युवक को बिगड़ी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन युवक को घर लेकर चले गए।