मदनपुर: रसलपुर से फूस के घर में छुपाकर रखी गई महुआ शराब, पुलिस ने धंधेबाज को दबोचा
मदनपुर प्रखंड के देवजरा थाना पुलिस ने संध्या गश्ती एवं भ्रमणशील अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम रसलपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष कुशो कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्तचर की निशानदेही पर रामदेव रिकियासन पिता स्व. तेतर रिकियासन के फूसनुमा घर में बीते शाम छापेमारी की।