नवाबगंज: बाराबंकी में एसपी कार्यालय सहित सभी थानों पर अम्बेडकर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण, रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी तथा समस्त थानों पर समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा मंगलवार करीब 9 बजे माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये, साथ ही उच्चाधिकारीगण द्वारा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में दिये गये योगदान के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर समस्त अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे