जशपुर: स्वच्छता और योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही शहर और गांवों की अच्छी छवि बनती है, इसलिए स्वच्छ भारत मिशन को जिम्मेदारी के साथ जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।