दीपों की रोशनी से नहाई अयोध्या की भव्यता ने न केवल देशवासियों का हृदय मोह लिया, बल्कि विदेशों से आए मेहमान भी इस दृश्य को देख अभिभूत हो गए। दीपोत्सव 2025 में बड़ी संख्या में विदेशी अतिथि अपने परिवारों और मित्रों के साथ पहुंचे। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर दीपों की झिलमिलाहट, पुष्पवर्षा और ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच विदेशी मेहमान भी खुद को रोक नहीं सके।