परसिया: शिवपुरी: हत्या के प्रयास के आरोपी का अड्डा पुलिस ने ढहाया, मारपीट करने वाले दो आरोपियों के घर भी तोड़े
शिवपुरी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के अड्डे पर रविवार को रावनवाडा शिवपुरी पुलिस ने जेसीबी चला दी। थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने खुद उपस्थित रहकर आरोपी के अड्डे को गिरवाया। रविवार को डेढ बजे पुलिस पहुंची। दो बजे तक मकान ढहा दिए गए।गौरतलब है कि शिवपुरी मे तीस मार्च को अमित धुर्वे को कुछ युवक घर से उठाकर ले गए थे।