हनुमानगढ़: किशोरी का शव नहर में मिलने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज, श्री अरोड़वश समाज ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन
जंक्शन थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्धावस्था में नहर में मिलने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अरोड़वंश समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को श्री अरोड़वंश सभा जंक्शन एवं टाउन के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया ।