कुरावली: कुरावली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास फेंके गए कूड़े में आग लगने से ट्रांसफार्मर जलकर राख, घंटे तक बिजली बाधित रही
कस्बा कुरावली के मोहल्ला घनराजपुर में ट्रांसफार्मर के पास फेंके गए कूड़े में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने रौद्र रूप ले लिया इसके बाद ट्रांसफार्मर भी धू धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।