बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ निषाद राज पार्क में रैकवार समाज के द्वारा फूलन देवी के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
बल्देवगढ़ निषाद राज पार्क में आज शाम 5:00 बजे रैकवार समाज के द्वारा फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही समस्त रैकवार समाज के द्वारा बताया गया कि हमें फूलन देवी के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।और सामाजिक कुरीतियों को दूर कर अपने-अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर समाज को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।