कांके: कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के पास एक अनियंत्रित कार ने डिवाइडर को मारी टक्कर
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2025 कांके रोड स्थित जज कॉलोनी पास एक अनियंत्रित कार ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डिवाइडर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पैदल यात्री या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।