सरदारशहर: सरदारशहर में लोकेन्द्र सिंह को 50 प्रतिशत शुल्क छूट के साथ मिला आवासीय पट्टा, जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
सरदारशहर के लाभार्थी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि शहरी सेवा ,शिविर में शुल्क में मिली छूट से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली तथा पट्टा शीघ्र प्राप्त होने से वर्षों से लंबित कार्य भी पूरा हो गया। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं नगरपरिषद सरदारशहर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और शासन की जनहितकारी सोच को साकार कर रह हैं।