आगरा: गांव बाई खेड़ा में गिरा मकान, मलबे में दबने से घर का सामान हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Agra, Agra | Sep 12, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाई खेड़ा में एक मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें घर का सारा सामान मलबे के नीचे दबने से क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत की बात यह रही के इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था, आगरा में पिछले 30 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त दिखाई दे रहा है।