मैनपुरी: दन्नाहार थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना दन्नाहार में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।